Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता

क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता

Share:

ब्यूरो:-

क्रीड़ा भारती जिला सोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष देशराज ठाकुर की अध्यक्षता में लोक भवन, शिमला में हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। ​इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने महामहिम राज्यपाल को पारंपरिक टोपी, मफलर एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनका सम्मान एवं अभिवादन किया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिला सोलन में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं भावी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि क्रीड़ा भारती सोलन जिले में खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। ​राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने क्रीड़ा भारती द्वारा खेल, संस्कृति और समाज निर्माण के लिए किए जा रहे इन प्रयासों की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं, जो उन्हें सही दिशा देने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में बेहद सहायक हैं। क्रीड़ा भारती द्वारा खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि युवाओं को सही दिशा देने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ​इस दौरान जिलाध्यक्ष देशराज ठाकुर ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि क्रीड़ा भारती ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में युवाओं को खेलों और अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री मनोज चौहान, क्रीड़ा भारती अर्की टोली के अध्यक्ष अजय ठाकुर, मण्डल मंत्री आसिफ चौधरी, धर्मपाल शर्मा, चेतन ठाकुर, दलीप शर्मा, गौरव ठाकुर एवं अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *