Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली

वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली

Share:

पट्टा महलोग पवन सिंघ:-

आज के दौर में जहां चुनावी वादे अक्सर कागजों तक सीमित रह जाते हैं, वहीं ग्राम पंचायत केंडोल के वार्ड पिपलटा-1 की वार्ड सदस्य पूनम शर्मा ने अपने कार्यों से यह साबित कर दिया कि जनसेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से होती है। चुनाव से पहले ग्रामीणों से किया गया वादा उन्होंने धरातल पर उतारते हुए क्षेत्र की जर्जर पुली और खराब सड़क की समस्या का समाधान कर लोगों का विश्वास और मजबूत किया है। पिपलटा-1 क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से पुली की खस्ताहाल स्थिति और सड़क की बदहाली से परेशान थे। बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो गई थी। स्कूल खुलने के बाद बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए आवाजाही जोखिम भरी बन चुकी थी। ऐसे में सरकारी सहायता और बजट का इंतजार करने के बजाय पूनम शर्मा ने स्वयं पहल करते हुए मरम्मत कार्य शुरू करवाया वार्ड सदस्य की अगुवाई में पुली की मरम्मत कर उसे सुरक्षित बनाया गया, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की आवाजाही सुगम हुई। इसके साथ ही पिपलटा से बड़ा मोड़ तक सड़क की मरम्मत करवाई गई। बरसाती पानी से सड़क को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए कई स्थानों पर जल निकासी रैंप भी बनाए गए।
इस सराहनीय कार्य में सामाजिक संस्था ‘आपकी आवाज पट्टा महलोग’ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के संचालक राजू भाई स्वयं मौके पर मौजूद रहे और कार्य को सफल बनाने में सहयोग दिया। जनप्रतिनिधि और सामाजिक संस्था के इस संयुक्त प्रयास को ग्रामीणों ने विकास का सकारात्मक उदाहरण बताया। वार्ड सदस्य पूनम शर्मा ने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करना उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने श्रमदान और सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही गांवों का सर्वांगीण विकास संभव है। स्थानीय लोगों ने पूनम शर्मा की त्वरित पहल और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की जमकर सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे जनप्रतिनिधि समाज में विश्वास और विकास की नई उम्मीद जगाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *