Home » Uncategorized » देयोथ में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, सरकार से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय की जताई उम्मीद

देयोथ में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, सरकार से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय की जताई उम्मीद

Share:

अर्की:-
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन देयोथ यूनिट की बैठक सोमवार को ग्राम पंचायत देयोथ के सभागार में यूनिट प्रधान तरसेम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड बिलासपुर के प्रधान प्रकाश ठाकुर तथा संगठन सचिव दौलत राम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह जानकारी राज्य प्रेस सचिव ई लेख राम कौंडल ने दी उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रकाश ठाकुर ने पेंशनर्स को संगठन की गतिविधियों एवं सरकार के साथ हुई वार्ता की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 21 जून को पेंशनर्स जॉइंट फ्रंट की राज्य सरकार के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू लगभग 40 मिनट तक मौजूद रहे। बैठक में जॉइंट फ्रंट के 30 पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें सात प्रतिनिधि बिलासपुर जिले से थे।
प्रकाश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पेंशनर्स की मांगों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन देते हुए संकेत दिया है कि 15 अगस्त तक पेंशनर्स के हित में कुछ महत्वपूर्ण घोषणा की जा सकती है।
बैठक में पेंशनर्स की प्रमुख लंबित मांगों में जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक के बकाया वित्तीय लाभ (ड्यूज), 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) तथा मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान प्रमुख रूप से उठाए गए।
उन्होंने यह भी बताया कि पेंशनर्स जॉइंट फ्रंट की अगली राज्य स्तरीय बैठक 5 अगस्त को हरनोडा स्थित कोल वैली नर्सिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित होगी, जिसमें आगामी रणनीति और मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक के अंत में पेंशनर्स ने सरकार से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में विभिन्न विभागों के 35 पेंशनर्स ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *