Home » Uncategorized » संत निरंकारी मंडल की शाखाओं के सत्संग भवनों के लिए मिली सोलर लाइट,मुखी ने विधायक का किया आभार प्रकट

संत निरंकारी मंडल की शाखाओं के सत्संग भवनों के लिए मिली सोलर लाइट,मुखी ने विधायक का किया आभार प्रकट

Share:

दाड़लाघाट। संत निरंकारी मंडल की दाड़लाघाट एवं कुनिहार शाखाओं के सत्संग भवनों के लिए विधायक निधि से कुल 15 सोलर लाइटें उपलब्ध करवाई गई हैं। इनमें संत निरंकारी सत्संग भवन कुनिहार के लिए 5 तथा संत निरंकारी सत्संग भवन दाड़लाघाट के लिए 10 सोलर लाइटें प्रदान की गई हैं। संत निरंकारी ब्रांच दाड़लाघाट के मुखी विद्यासागर ठाकुर ने बताया कि विधायक संजय अवस्थी द्वारा संगत की सुविधा के लिए यह सहयोग प्रदान किया गया है। इस अवसर पर दाड़लाघाट, कुनिहार, अर्की और बलेरा की संगत ने विधायक का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
संगत ने सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के चरणों में अरदास करते हुए विधायक संजय अवस्थी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की। मुखी विद्यासागर ठाकुर ने विधायक द्वारा किए गए इस जनहित एवं सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे संगत के लिए महत्वपूर्ण सहयोग बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *