Home » Uncategorized » शिव शक्ति कांवड़ सेवादल कांवड़ यात्रा जत्था पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचा दाड़लाघाट

शिव शक्ति कांवड़ सेवादल कांवड़ यात्रा जत्था पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचा दाड़लाघाट

Share:

दाड़लाघाट;- शिव शक्ति कांवड़ सेवादल सेरा-दाड़लाघाट का 9वीं कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार गया जत्था मंगलवार को पवित्र गंगाजल लेकर दाड़लाघाट पहुंचा। कांवड़ दल ने दाड़लाघाट स्थित शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा पूरी की। शिव मंदिर परिसर में पहुंचने पर बाबा जय देव गिरी सहित स्थानीय

ग्रामीणों ने कांवड़ दल का स्वागत किया। गौरतलब है कि कांवड़ दल शुक्रवार को अपनी 9वीं कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार रवाना हुआ था। रवाना होने से पहले ग्रामीणों और सेवादल के सदस्यों ने स्थानीय मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की थी। हरिद्वार से वापसी के दौरान मार्ग में विभिन्न गांवों और कस्बों में लोगों ने कांवड़ दल का स्वागत किया। दाड़लाघाट में जलाभिषेक के बाद कांवड़ दल अपने गांव सेरा पहुंचा, जहां शिवालय में पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का

जलाभिषेक किया गया। दल के सचिव राकेश कुमार शर्मा एवं कोषाध्यक्ष चंद्रेश शर्मा ने बताया कि यह दल डाक कांवड़ के रूप में अपनी यात्रा बिना रुके पूरी करता है। इस अवसर पर चंद्रेश शर्मा, कृष्ण चंद ठाकुर, पर्व शर्मा, कृष्ण शर्मा, योगराज शर्मा, खेमराज शर्मा, दिनेश ठाकुर, कमल ठाकुर, हिमांशु ठाकुर, रूपेश पंवर, सुरेंद्र कुमार, नरेश ठाकुर, प्रभात शर्मा, मनोज शर्मा, सुनील कुमार और आशीष गुप्ता सहित कांवड़ दल के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *