Home » Uncategorized » पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर सीएम को भेजा मांग-पत्र

पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर सीएम को भेजा मांग-पत्र

Share:

बिलासपुर। पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मांग-पत्र दे कर पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान करने की मांग उठाई है। एसोसिएशन के प्रधान जगदीश दिनेश ने मांग-पत्र के माध्यम से कहा कि 21 जुलाई 2026 को सचिवालय शिमला में हुई बैठक के दौरान पेंशनरों की मांगों को लेकर जो आश्वासन दिए गए थे, उन्हें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूरा किया जाए।

एसोसिएशन ने मांग की है कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के वित्तीय लाभ, जिसमें ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट शामिल हैं, के भुगतान की घोषणा की जाए। इसके अलावा लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तों के भुगतान की घोषणा करने की भी मांग की गई है।

मांग-पत्र में पेंशनरों के चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए प्रायाप्त बजट डिमांड के अनुसार आवंटित करने की मांग भी उठाई गई है।
एसोसिएशन ने कहा कि उसे पूरा विश्वास है कि सरकार पेंशनरों की आयु और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनकी न्यायोचित मांगों को पूरा करेगी। इस दौरान एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में पेंशनरों के हित में किए गए वित्तीय देनदारियों के भुगतान के लिए आभार भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *