अर्की:-मां भगवती संकीर्तन मंडली अर्की द्वारा आज नागरिक चिकित्सालय अर्की को दो बेंच भेंट किए गए। ये बेंच इस अस्पताल में जांच हेतु आने वाली गर्भवती महिलाओं को बैठने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। मंडली की प्रधान बाला शर्मा के नेतृत्व में मंडली की सदस्यों ने ये बेंच खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ मुक्ता रस्तोगी को भेंट किए। डॉक्टर रस्तोगी ने इस कार्य के लिए मंडली की सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बाला शर्मा ने

कहा कि नागरिक चिकित्सालय अर्की में प्रतिदिन सैंकड़ों गर्भवती महिलाएं अत्यंत दूर दराज के क्षेत्र से प्रसूति जांच हेतु पहुंचती हैं लेकिन यहां पर उनके बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने के चलते उन्हें मजबूरन जमीन पर ही बैठना पड़ता है। महिलाओं की ऐसी स्थिति देखकर मां भगवती संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने इन महिलाओं के बैठने के लिए दो बैंच भेंट करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मंडली भजन कीर्तन के साथ साथ विभिन्न

सामाजिक कार्यों में भी यथा संभव सहयोग करती है तथा भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर कांता भारद्वाज, कांता देवी,निर्मला सोनी, मीना देवी, सरस्वती देवी, बंती शर्मा,हेमा शर्मा,ऊषा देवी तथा ममता ठाकुर भी साथ थीं।






