अर्की। उपमंडलाधिकारी सभागार अर्की में बुधवार को नगर पंचायत अर्की के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अर्की के विधायक संजय अवस्थी की उपस्थिति में एसडीएम अर्की निशांत तोमर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अर्की शहर के विकास को गति देने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।







