Home » Uncategorized » दाड़लाघाट विद्यालय में एंटी चिट्टा कैंपेन के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दाड़लाघाट विद्यालय में एंटी चिट्टा कैंपेन के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share:

दाड़लाघाट। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में एंटी चिट्टा कैंपेन के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी सोलन तिरुमलाराजू एस.डी. वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रकाश ने की। कार्यक्रम के दौरान एसपी सोलन एसडी वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका अहम है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया। एसपी सोलन एसडी वर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने के लिए स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और इससे होने वाले सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी दाड़लाघाट पंकज शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, विजय चंदेल, मुकेश, विशाल, आदर्श, अश्वनी सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *