Home » Uncategorized » राजकीय महाविद्यालय अर्की में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राजकीय महाविद्यालय अर्की में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Share:

अर्की

राजकीय महाविद्यालय अर्की में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। और विशेष अतिथियों के रूप में पूर्व सैनिक लीग अर्की की तरफ से रि.सूबेदार मेजर मोहनलाल शर्मा रि .सूबेदार विद्यासागर रि.सूबेदार हरि कृष्ण रि. सूबेदार धर्मचंद पाल पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष खेमराज महाविद्यालय पी टी ए अध्यक्षा ममता शर्मा उपाअध्यक्षा ज्योति गुप्ता तथा अर्की प्रैस क्लब से नीरज गुप्ता एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी वर्ग व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स के द्वारा सलामी प्रस्तुत की गई। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन और देशभक्ति की भावना का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों से देश के जिम्मेदार नागरिक बनने, राष्ट्रहित में कार्य करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में मंच संचालन बी ए तृतीय वर्ष के विद्यार्थी पंकज तंवर एवं राखी वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *