Home » Uncategorized » राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उच्चागांव कुनिहार में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस: नशामुक्त समाज, स्वच्छता और निष्ठावान अध्ययन का दिया संदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उच्चागांव कुनिहार में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस: नशामुक्त समाज, स्वच्छता और निष्ठावान अध्ययन का दिया संदेश

Share:

​कुनिहार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उच्चागांव (कुनिहार) में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उच्चागांव के प्रधान राजेंद्र ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में उप-प्रधान श अभिमन्यु कंवर , खनोल की वार्ड सदस्य रमा देवी तथा स्यांवा की वार्ड सदस्य सीमा देवी एवं नगर की वार्ड सदस्य योग्यता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
​मुख्य अतिथि का संबोधन:
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेंद्र ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने माता-पिता और गुरुजनों का सदैव आदर करें तथा जीवन में अनुशासन अपनाएं। आधुनिक दौर में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने युवाओं को नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने की प्रेरणा दी।
​सांस्कृतिक कार्यक्रम:
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह गान, भाषण और मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं।
​प्रधानाचार्या विमला वर्मा जी का उद्बोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन:
विद्यालय के प्रधानाचार्या विमला वर्मा जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के भीतर देशभक्ति की भावना को जागृत करते हुए उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने छात्रों को पूरी निष्ठा और लगन के साथ अध्ययन करने तथा शिक्षकों को प्रभावी अध्यापन के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रधानाचार्य ने पधारे हुए मुख्य अतिथि, सभी गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामवासियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधिवत धन्यवाद व्यक्त किया।
​समारोह के समापन पर सभी बच्चों और उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *