Home » Uncategorized » कुनिहार इकाई ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कुनिहार इकाई ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Share:

कुनिहार
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ, कुनिहार इकाई द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस इकाई अध्यक्ष आर.पी. जोशी के निवास स्थान पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कुनिहार इकाई के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं ध्वज को सलामी देकर किया गया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।

इस अवसर पर कुनिहार इकाई के अध्यक्ष आर.पी. जोशी तथा प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अमूल्य योगदान को याद किया, जिनके संघर्ष और बलिदान के कारण आज हमारा भारत स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में खड़ा है।

प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के सभी पेंशनरों, हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में ओम प्रकाश गर्ग, जगदीश चंदेल, गोपाल शर्मा, आर.पी. जोशी, एस.पी. शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, शिवराम पाल, मनोहर लाल शर्मा, डॉ. कीर्ति सिंह, हरदेव भारद्वाज, ओम प्रकाश राणा, हरिदास, सोहनलाल शर्मा, भगवान सिंह, सतपाल शर्मा, रामलाल, श्रीमती विद्या गर्ग, कंचनमाला सहित दर्जनों सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *