Home » Uncategorized » दिशा कम विकास डे केयर सेंटर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

दिशा कम विकास डे केयर सेंटर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Share:

कुनिहार
15 अगस्त 2026 को ‘गणपति एजुकेशनल सोसाइटी’ द्वारा संचालित ‘दिशा कम विकास डे केयर सेंटर’ में दिव्यांग बच्चों द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात दिव्यांग बच्चों ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और आगंतुकों के लिए स्वागत गीत गाया।
संस्था के निदेशक डॉ. रोशन लाल शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि समाज सेवी उषा शर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथियों—कैप्टन राकेश, लेखराम कुमार, बाबूराम ,बलवंत ठाकुर, गीता देवी ,कमलेश कुमारी आदि का हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
संस्था के निदेशक डॉ. रोशन लाल शर्मा ने दिव्यांगता के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी दी और समाज द्वारा मिल रहे सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कैप्टन राकेश कुमार जी ने दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के लिए सैनिक लीग की ओर से हर संभव सहयोग देने की पेशकश की तथा भविष्य में संस्था के कार्यों से जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें बच्चों द्वारा किया गया ग्रुप डांस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों की प्रतिभा देख सभी उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे।
इस समारोह में दिव्यांग बच्चों के माता-पिता, समुदाय के गणमान्य सदस्य एवं संस्था का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस पूरे आयोजन में लगभग 50 लोगों ने भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *