Home » Uncategorized » दभोटा के भगत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

दभोटा के भगत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Share:

दभोटा पवन सिंघ

भगत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, दभोटा में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बसपा नालागढ़ अध्यक्ष रामपाल ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों, नृत्यों और आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत नाटक रहा, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षों और बलिदानों को जीवंत रूप से दर्शाया गया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने देशप्रेम, एकता और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें देश के आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *