कुनिहार
कुनिहार
बी. एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में देशभक्ति, उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के विद्यालय परिसर में पहुंचने पर स्कूल बैंड पार्टी की भव्य अगवानी से हुआ। सदन प्रभारी शिवानी शर्मा ने मंच का संचालन करते हुए कार्यक्रम को गरिमापूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया।
मुख्यातिथि गोपाल शर्मा ने विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके पश्चात विद्यार्थियों एवं अध्यापक वर्ग ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय की विभिन्न इकाइयों—एन.सी.सी. कैडेट्स,
एन.एस.एस. स्वयंसेवक, स्काउट्स एंड गाइड्स, लायन इको क्लब तथा अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ध्वजारोहण के उपरांत सभी इकाइयों की टुकड़ियों ने स्कूल बैंड की धुन पर भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मार्च पास्ट ने समारोह में देशभक्ति और अनुशासन का विशेष रंग भर दिया। विद्यालय के अध्यापक वर्ग द्वारा विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को स्वतंत्रता
दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में तिरंगे के गौरव, देश की स्वतंत्रता के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।समारोह के दौरान विद्यार्थियों को माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए लाइव संबोधन का प्रसारण भी दिखाया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं ध्यानपूर्वक मुख्यमंत्री का संदेश सुना। पीटी ए अध्यक्ष रतन तंवर , विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग ने भी सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान सभी टुकड़ियों के बच्चों ने कुनिहार में वन्दे मातरम रैली निकाल कर लोगों को देश भक्ति का सन्देश दिया I साथ ही मुख्यतिथि द्वारा एन सी सी कैडेट्स को एन सी सी ए प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए ।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी, व् उप- प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल , शिवानी शर्मा , अमर देव, अरुणा शर्मा, दिनाक्षी ठाकुर, पूनम शर्मा , पिंकी कुमारी , संजय कुमार , सुमन , मुकुल ,व् अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे I
समारोह के समापन पर विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को मिठाई बांटी गई ।






