कुनिहार
जिला सोलन के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने परेड का निरीक्षण कर ध्वजारोहण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।

संगीत शिक्षक एवं एनसीसी अधिकारी नरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने झंडा गीत, देशभक्ति गीत, “इंसाफ की डगर पर बच्चों, दिखाओ चल के”, “हिम्मत से काम लेंगे, घबराना कैसा”, क्लासिकल डांस, योगा डिस्प्ले, पैट्रियोटिक डांस तथा हिमाचली नाटी की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।


प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देशहित में कार्य करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उपप्राचार्या अनीता कंवर ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, स्टाफ एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।






