Home » Uncategorized » अनादि कालीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में शिव भक्तों का ताँता,कतारबद्ध कर रहे आराध्य के दर्शन । विशाल भंडारा, भजन संध्या व भव्य झांकियों का भी होगा आयोजन

अनादि कालीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में शिव भक्तों का ताँता,कतारबद्ध कर रहे आराध्य के दर्शन । विशाल भंडारा, भजन संध्या व भव्य झांकियों का भी होगा आयोजन

Share:

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
अनादि कालीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में श्रावण मास के अंतिम सोमवार एवं भाद्रपद मास के प्रथम ज्येष्ठ सोमवार के पावन अवसर पर शिव भक्तों की सुबह से भीड़ लग गई ।श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दृश्य कतारबद्ध हो कर किए ।
आयोजन का शुभारंभ 16 अगस्त 2026, रविवार को श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ से हुआ व 17 अगस्त, सोमवार को प्रातः भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन व इसके पश्चात यज्ञ एवं पूर्णाहुति संपन्न होने के बाद धार्मिक अनुष्ठान का विराम होगा। बाबा भोलेनाथ को भोग अर्पित करने के उपरांत समस्त श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा आरम्भ होगा,जिसमे श्रद्धालु खीर मालपुए सहित लजीज व्यंजनों का स्वाद लेंगे ।
आयोजन के दौरान प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक रुद्रा म्यूजिकल ग्रुप के मुख्य कलाकार राहुल सारंग, नीतीश, मनीष एवं दीपक चौहान भोले बाबा के चरणों में भजनों की हाजिरी लगाएंगे। इसके बाद शाम 4 बजे से कमल हरि संगीत परिवार, धर्मपुर द्वारा भजन संध्या एवं भोले बाबा की चौकी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य कलाकार कमल हीर, नीरज ठाकुर एवं अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
वहीं शाम 7 बजे से दीक्षित आर्ट ग्रुप, कसौली के कलाकारों द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं मनमोहक झांकियां निकाली जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
शंभू परिवार एवं गुफा विकास समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों एवं शंभू प्रेमियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शिव तांडव गुफा कुनिहार पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का पूजन-अर्चन करें, भजन संध्या में हाजिरी लगाएं, भव्य झांकियों के दर्शन करें तथा विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *