अर्की:-
ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में गति देते हुए विधायक द्वारा 10 सोलर लाइटें उपलब्ध करवाई गई है इस से स्थानीय पंचायत की सार्वजनिक स्थान और मार्गों पर भीतर रोशनी की व्यवस्था होगी जिससे ग्रामीण विशेष कर महिलाओं बच्चों और
बुजुर्गों को रात के समय सुरक्षित आवागमन में सुविधा मिलेगी ग्राम पंचायत ग्याणा के गांव ग्याणा और मलोगडा के लिए पांच-पांच लाइटें मिलने पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग अर्की गंगा राम द्वारा विधायक का सभी गांव वासियों की ओर से हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया, ऐसे जनहित के काम क्षेत्र के विकास और ग्रामीण के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है उन्होंने कहा कि पंचायत को विश्वास है कि विधायक संजय अवस्थी के सहयोग से
भविष्य में भी क्षेत्र में विकास का कार्य निरंतर जारी रहेगा तथा जनता को विभिन्न जनकल्याणी योजना का लाभ मिलता रहेगा






