Home » Uncategorized » दाड़लाघाट क्षेत्र में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

दाड़लाघाट क्षेत्र में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

Share:

दाड़लाघाट। दाड़लाघाट क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, पंचायतों और पूर्व सैनिक सभा की ओर से ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया गया। पंचायत सभागार दाड़लाघाट में पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी ने ध्वजारोहण किया। प्रधान श्याम सिंह चौधरी और उपप्रधान हेमराज गौतम ने लोगों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय चरित्र निर्माण तथा देशहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वही, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में ग्राम पंचायत प्रधान जगदीश सिंह ठाकुर और एसएमसी प्रधान सुनील ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य राम रत्न बंगा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने भाषण, चित्रकला, नारा लेखन और कविता वाचन सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में प्रधानाचार्य मुनीश कमल ने ध्वजारोहण किया, जबकि एसएमसी प्रधान ओम प्रकाश शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट, राजकीय उच्च पाठशाला कंसवाला, राजकीय उच्च पाठशाला रौड़ी और राजकीय माध्यमिक पाठशाला सेरा के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। करीब 410 विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट में सेवानिवृत्त सूबेदार मनोहर लाल ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने भाषण और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। एसएमसी प्रधान राजेश ठाकुर और प्रधानाचार्य मंजू राणा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिक सभा दाड़लाघाट की ओर से भी समारोह आयोजित किया गया। सभा के प्रधान मनसा राम भट्टी, मुख्य सलाहकार बी. भाटिया, कैशियर बाबू राम बंसल, लीग दाड़लाघाट-भराड़ीघाट के प्रधान हीरा लाल, सचिव ललित गौतम, मनसा राम वर्मा, संत राम तंवर, मंजीत कुमार भाटिया, धर्मेंद्र सिंह, जगदीश और परसोतम राम शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। माइनिंग सोसाइटी के प्रधान बद्री दास व सदस्य सुशील कुमार ने भी भाग लिया। ग्राम पंचायत सन्याडी मोड़ में प्रधान हीरा ठाकुर और उपप्रधान भगत ठाकुर की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत चमाकड़ी में प्रधान नरेंद्र हांडा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूर्व सैनिक बलदेव भारद्वाज और पूर्ण मिश्रा पदम को सम्मानित किया गया। नवगांव स्कूल में मुख्य अतिथि सेना मेडल, शौर्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कैप्टन रमेश ठाकुर तथा कैप्टन जगजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य प्रभात किशोर, एसएमसी अध्यक्ष सुमन गौतम तथा पवन, केशव, अरविंद, धर्मपाल और राकेश मौजूद रहे। कैप्टन रमेश ठाकुर ने कहा कि आजादी अनेक स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों के बलिदान से मिली है। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उधर, ग्राम पंचायत दानोघाट में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रधान दुनी चंद शर्मा ने ध्वजारोहण किया, जबकि स्थानीय लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। प्रधान ने पंचायतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश, सत श्री बाडु बाडा पब्लिक स्कूल भलग में समाजसेवी धनीराम चौहान तथा डी.ए.वी. अंबुजा विद्या निकेतन में सी.पी.एम. एवं प्लांट अध्यक्ष ए.सी.एल. दाड़लाघाट सुनील कुमार ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत, भाषण, कविताएं व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सत श्री बाडु बाडा स्कूल में नाटक के माध्यम से भ्रष्टाचार, बेटियों की शिक्षा और गरीबों के अधिकार जैसे मुद्दे भी उठाए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या भलग इंदिरा शर्मा, प्रधानाचार्य डीएवी दाड़लाघाट नसीब ठाकुर सहित शिक्षक, विद्यार्थी व अन्य लोग मौजूद रहे। क्षेत्रभर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *