Home » Uncategorized » बी० एल० स्कूल कुनिहार में मनाया प्रेरणा दिवस

बी० एल० स्कूल कुनिहार में मनाया प्रेरणा दिवस

Share:

कुनिहार
बी० एल० सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ मध्य्पिक पाठशाला कुनिहार में में प्रेरणा दिवस धूमधाम से मनाया गया I जानकारी देते हुए विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने बताया की यह प्रेरणा दिवस विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है I इस वर्ष भी यह दिवस प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है I इस समारोह में विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की I मंच का सञ्चालन करते हुए मीरा कौशल व् विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चों ने फूल मालाओं के साथ विद्यालय अध्यक्ष का भाव स्वागत किया I मुख्यातिथि ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई I उसके उपरान्त कक्षा नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये I मिहिर कौशल ने प्रेरणा दिवस पर गाना गया और छात्रा सुम्रिता ठाकुर ने अपनी स्पीच के माध्यम से विद्यालय अध्यक्ष के जीवन के बारें में बतया I विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा व् सुषमा शर्मा को सभी अध्यापकों ने भेंट देकर सम्मानित किया और सभी अध्यापकों ने विद्यालय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी I मुख्यातिथि विद्यालय अध्यक्ष ने केक काट कर सभी बच्चों को प्रेरणा दिवस की बधाई और इस आयोजन के लिए सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस प्रेरणा दिवस पर सभी बच्चों और अध्यापकों के लिए भंडारे के आयोजन किया गया था I एन एस एस , एन सी सी , इको क्लब और स्काउट्स एंड गाइड्स के बच्चों ने इस आयोजन के दौरान अपनी सेवायें दी I इस अवसर पर उप- प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल , सभी अध्यापक वर्ग और सभी बच्चे मौजूद रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *