अर्की:-
हिमाचल अकैडमिक स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के MD आर.आर. शर्मा , प्रधानाचार्या संगीता शर्मा तथा समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। यह पहल विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।






