कुनिहार
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार सोलन के छात्र शिवम ने जवाहर नवोदय विद्यालय, बिलासपुर में आयोजित क्लस्टर स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी की गणितीय मॉडल श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद क्षेत्रीय स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय, सोलन में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में भी शिवम ने अपने उत्कृष्ट गणितीय मॉडल के लिए प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य के.के. यादव ने शिवम को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिवम की सफलता उसकी मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच का परिणाम है।

विद्यालय परिवार एवं शिक्षकगण ने भी शिवम को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।






