Latest News
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली पर्व प्रदेश सरकार स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध- संजय अवस्थी वीएसएलएम शिक्षण महाविद्यालय चंडी में विदाई समारोह की धूम, दानिश बने मिस्टर फेयरवेल और प्रियंका चुनी गईं मिस फेयरवेल लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन अर्की में रंगोली निर्माण गतिविधि का किया गया आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित: राष्ट्रीय खेल मंच पर चमकेगी बी.एल. स्कूल कुनिहार की करुणा शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले 10 खिलाड़ियों को विद्यालय ने किया सम्मानित
Home » Uncategorized » संत निरंकारी मंडल द्वारा कुनिहार में पौधारोपण अभियान, 50 पौधे लगाए

संत निरंकारी मंडल द्वारा कुनिहार में पौधारोपण अभियान, 50 पौधे लगाए

Share:

कुनिहार
मानवता और प्रकृति की सेवा के उद्देश्य से संत निरंकारी मंडल की कुनिहार शाखा द्वारा आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान के तहत कुणीहार क्षेत्र में कुल 50 छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।
यह सेवा कार्य कुनिहार ब्रांच के मुखी महात्मा उषा अरोड़ा जी की अध्यक्षता में और शिक्षक विशाल कंवर जी की हजूरी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर साध संगत के सेवादारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
महात्मा उषा अरोड़ा जी ने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं पर चलते हुए निरंकारी मिशन पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पेड़ों की देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है, तभी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वातावरण मिल सकेगा।
शिक्षक विशाल कंवर जी ने सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया।
अंत में पौधों की देखभाल का संकल्प लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *