कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
राधा कृष्ण व माँ गंगा के आशीर्वाद से राजेन्द्र ठाकुर अपने पिता स्वर्गीय हरिदास ठाकुर व स्वर्गीय माता शीला के नाम से हरशील फाउंडेशन के बैनर तले हरिद्वार वृंदावन निःशुल्क यात्रा जुलाई 2025 से अनवरत करवाते आ रहे है व आज दो बसों में बनोह खरड़हट्टी पंचायत के 100 महिला पुरुष श्रद्धालुओं को इस धार्मिक यात्रा पर भेजा गया।यात्रा में 85 वर्षीय श्रद्धालु कलावती का जोश भी युवाओं के सामान था जोकि अपनी ख़ुशी नाच गा कर राजेन्द्र ठाकुर व परिवार का आभार जता रही थी ।अभी तक 128 बसों से करीब 6500 श्रद्धालु धार्मिक यात्रा में राधा कृष्ण व माँ गंगा के दर्शन कर चुके है ।
राजेंद्र ठाकुर ने बातचीत में बताया ,कि राधा कृष्ण व माँ गंगा के आशीर्वाद से आज बनोह खरड़हट्टी पंचायत के 100 महिला पुरुष श्रद्धालुओं को हरिद्वार वृंदावन यात्रा पर सुबह नाश्ता करवा कर रवाना किया गया ।
जुलाई 2025 से आरंभ हुई हरिद्वार वृंदावन यात्रा पर अभी तक 128 बसे भेजी जा चुकी है ,जिसमे करीब 6500 श्रद्धलु यात्रा कर चुके है।यह पाँच दिवसीय यात्रा आज सायं हरिद्वार पहुंचेगी।सोमवार की सुबह गंगा दर्शन व स्नान के पश्चात बरसाना पहुंचेगी,वहाँ राधा रानी के दीदार के पश्चात गोवर्धन परिक्रमा व दर्शन के पश्चात रात्रि में वृंदावन पहुंचेगी ।मंगलवार को वृंदावन में बांके बिहारी,राधा वल्लभ,निधि वन,जमुना जी,स्वर्ण खंभा मंदिर,प्रेम मंदिर,इस्कान मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थानों का दर्शन करेंगे।
बुधवार को श्रद्धालु मथुरा कृष्ण जन्म भूमि,द्वारिकाधीश मंदिर,रमण रेती व गोकुल के दर्शन करेंगे व यात्रा के अंतिम दिन श्रद्धालु कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर व अन्य मंदिरों के दीदार करते हुए रात्रि में कुनिहार पहुंचेगी ।उन्होंने कहा कि हरिशील फाउंडेशन के तत्वावधान में यह निशुल्क धार्मिक यात्रा जब तक राधा रानी का आशीर्वाद बना रहेगा,तब तक विधान सभा क्षेत्र की वृंदावन धाम दर्शन की अभिलाषी महिलाओं के लिए चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगी ।






