Latest News
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली पर्व प्रदेश सरकार स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध- संजय अवस्थी वीएसएलएम शिक्षण महाविद्यालय चंडी में विदाई समारोह की धूम, दानिश बने मिस्टर फेयरवेल और प्रियंका चुनी गईं मिस फेयरवेल लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन अर्की में रंगोली निर्माण गतिविधि का किया गया आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित: राष्ट्रीय खेल मंच पर चमकेगी बी.एल. स्कूल कुनिहार की करुणा शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले 10 खिलाड़ियों को विद्यालय ने किया सम्मानित
Home » Uncategorized » संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘वननेस वन- प्रकृति के साथ समरसता’अभियान के तहत शमशान घाट अर्की मे पौधारोपण

संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘वननेस वन- प्रकृति के साथ समरसता’अभियान के तहत शमशान घाट अर्की मे पौधारोपण

Share:

अर्की:-संत निरंकारी मिशन के परम पूजनीय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज जी के दिशा निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाये जा रहे ‘वननेस वन- प्रकृति के साथ समरसता’अभियान के छटे चरण का आज रविवार को शमशान घाट – अर्की मे पौधारोपण का सफलता पूर्वक अभियान सम्पन्न हुआ। इस अभियान के तहत देश भर मे 630 स्थानो पर करीब 10 लाख पौधे लगाए गए।
संत निरंकारी मंडल ब्रांच अर्की के मीडिया सहायक हेमंत कुमार ने बताया की अर्की के शमशान घाट मे ब्रांच अर्की के मुखी गरीब दास, सेवादल शिक्षक नरेंद्र शर्मा सहित स्थानीय निरंकारी संतो एवं हरीश ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर (कोठी कोलका),सुमन शर्मा, निर्पक्ष शर्मा, प्रिया शर्मा, कुलदीप ठाकुर (भुमती), सोयली, आचार्य विशाल शर्मा (पलोग), संतराम जी (सरोन), शेरपुर, इत्यादि के युवा भाइयों और बहनों ने पौधा रोपण किया। संत निरंकारी मिशन के संतों ने लगाए गए पौधों की निमित देखभाल का संकल्प लिया है
ब्रांच मुखी गरीब दास ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है। इसका लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के साथ संतुलन स्थापित करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *