Latest News
आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण बैठक में 25 नवंबर को विधायक दल नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र दौरे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा कानूनगो से नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की उठाई मांग अर्की में बिजली उपभोक्ता ध्यान दें, 19 से 28 नवंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा पावर कट 11 केवी और 33 केवी फीडरों की मरम्मत व पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति दाड़लाघाट के विभिन्न गांवों में लंपी जैसी बीमारी का अभी भी असर,पशुओं का चपेट में आना जारी
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट में संत निरंकारी मंडल की शाखा द्वारा पौधारोपण अभियान आयोजित

दाड़लाघाट में संत निरंकारी मंडल की शाखा द्वारा पौधारोपण अभियान आयोजित

Share:

दाड़लाघाट। दाड़लाघाट में संत निरंकारी मंडल की शाखा की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट सहित विभिन्न स्थानों पर 50 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में दाड़लाघाट ब्रांच के मुखी महात्मा विद्या सागर ठाकुर की अध्यक्षता में संगत के सेवादारों ने भाग लिया। सेवादारों ने उत्साह के साथ पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महात्मा विद्या सागर ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण और मानवता की सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने भी संगत दाड़लाघाट के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में संत निरंकारी मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम में संत निरंकारी मंडल के सेवादारों एवं साध संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पौधारोपण के माध्यम से क्षेत्र को हराभरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *