दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में आवारा कुत्तों के लिए निःशुल्क रेबीज रोधी टीकाकरण अभियान रविवार को आयोजित किया गया। अभियान के दौरान कुल 54 आवारा कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। यह अभियान विकास खंड कुनिहार की ओर से बीडीओ तन्मय कंवर द्वारा जारी निर्देशों के तहत आयोजित किया गया। अभियान में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मानवी
चौधरी के नेतृत्व में पशु चिकित्सालय दाड़लाघाट की टीम ने आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया। अभियान को सफल बनाने में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। अभियान में पशुपालन सहायक जगदीश शर्मा, पशु औषधि संयोजक जय गोपाल शर्मा, पशुपालन परिचारक रामचंद, पशुपालन परिचारक निशांत, प्रशिक्षु पशु औषधि संयोजक विशाल, पंजीकृत पशु औषधि संयोजक (स्वयंसेवक) निखिल तथा पंजीकृत पशु औषधि संयोजक (स्वयंसेवक) विशाल ने सहयोग दिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने अभियान के लिए पशु चिकित्सालय की टीम का आभार व्यक्त किया। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट ने कहा कि आवारा कुत्तों का टीकाकरण रेबीज जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम की
दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पंचायत ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी अभियानों में सहयोग जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी, उपप्रधान हेमराज गौतम सहित पंचायत के अन्य पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।






