Home » Uncategorized » स्केटिंग में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड स्कूल का शानदार प्रदर्शन, ऑल इंडिया टूर्नामेंट में हासिल किया द्वितीय स्थान

स्केटिंग में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड स्कूल का शानदार प्रदर्शन, ऑल इंडिया टूर्नामेंट में हासिल किया द्वितीय स्थान

Share:

अर्की, ऑल इंडिया ओपन स्केटिंग टूर्नामेंट में शिमला में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड स्कूल, अर्की के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के लिए द्वितीय स्थान हासिल किया।
जानकारी देते स्कूल की प्रधानाचार्या रीना पांटा ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिचय देते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। इनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

स्वर्ण पदक जीतने वालों में कक्षा 9वीं के ओजस और कक्षा 4वीं के भाव्यांश शामिल रहे। वहीं कक्षा 3वीं की सीरत, कक्षा 5वीं के निकुंज, कक्षा 2वीं के रंश, कक्षा 7वीं के जीवेश तथा कक्षा 9वीं के विनायक ने रजत पदक हासिल किए।

कांस्य पदक जीतने वालों में कक्षा 3वीं की रिहाना, कक्षा 6वीं की कृषा, कक्षा 4वीं के दिव्यम और कक्षा 3वीं के उज्ज्वल शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रधानाचार्या रीना पांटा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों और प्रशिक्षकों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाता है और भविष्य में भी उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए हरसंभव अवसर प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शिमला में आयोजित ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल करने के साथ 11 पदक जीतना डीसीएम लैंड ऑफ गॉड स्कूल के लिए गर्व का विषय है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय, अभिभावकों और प्रशिक्षकों का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *