अर्की में डॉ. बी.आर. अंबेडकर महासभा ने अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि के लिए कानून बनाने और कथित जातिगत भेदभाव के मामलों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। महासभा के अध्यक्ष मंजीत भाटिया की अध्यक्षता तहसीलदार
अर्की विपिन वर्मा के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित जातिगत अपमान तथा शिमला में डीएसपी विजय कुमार रघुवंशी के कथित विभागीय जातिगत उत्पीड़न और अपमान का मुद्दा उठाया गया। महासभा ने इन मामलों में कार्रवाई की मांग
करते हुए अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि को कानूनी आधार देने की मांग भी रखी। इस दौरान अध्यक्ष मनजीत भाटिया, उपाध्यक्ष लोकराज, सचिव पार्वती देवी, महासचिव एल.आर. कैंथ, उमालाल, नंद लाल भगत, सी.डी. पंवार, ओम प्रकाश और राम प्यारा मौजूद रहे।






