Home » Uncategorized » 29 अगस्त को कुनिहार में होगी जिला सोलन पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक ।

29 अगस्त को कुनिहार में होगी जिला सोलन पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक ।

Share:

कुनिहार
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति जिला सोलन की महत्वपूर्ण बैठक 29 अगस्त को कुनिहार स्थित सीनियर सिटीजन हॉल में सुबह 11:00 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक सुरेंद्र ठाकुर करेंगे।
प्रेस को जानकारी देते हुए प्रदेश संघर्ष समिति के महासचिव इंद्रपाल शर्मा ने बताया कि बैठक में जिला सोलन के सभी प्रमुख पेंशनर्स संगठनों के जिला अध्यक्ष, महासचिव तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश संघर्ष समिति द्वारा आगामी 1 सितंबर को शिमला के चौड़ा मैदान में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन एवं विधानसभा घेराव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। इस दौरान सभी सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा कर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने वाले सदस्यों की संख्या निर्धारित की जाएगी। जिला सोलन से अधिक से अधिक पेंशनरों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लक्ष्य भी तय किया जाएगा।
इस बैठक की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कुनिहार इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संघर्ष समिति के महासचिव इंद्रपाल शर्मा ने की।
समीक्षा बैठक में आर.पी. जोशी, ओम प्रकाश गर्ग, एस.पी. शर्मा, राकेश शर्मा, ओम राणा, सोहनलाल शर्मा, चेतराम तंवर तथा जगदीश चंदेल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी जिला स्तरीय बैठक तथा 1 सितंबर के राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन एवं विधानसभा घेराव को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *