Home » Uncategorized » विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत कार्यसमिति की बैठक ज्वालाजी में संपन्न,सुरेश कुमार बने विश्व हिंदू परिषद जिला दाड़लाघाट के जिला सह मंत्री

विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत कार्यसमिति की बैठक ज्वालाजी में संपन्न,सुरेश कुमार बने विश्व हिंदू परिषद जिला दाड़लाघाट के जिला सह मंत्री

Share:

दाड़लाघाट। विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत कार्यसमिति की बैठक जिला देहरा के ज्वालाजी में संपन्न हुई। बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में सुरेश कुमार को विश्व हिंदू परिषद जिला दाड़लाघाट के जिला सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं उनकी बेटी तृषा ठाकुर को दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका की जिम्मेदारी दी गई। नई जिम्मेदारियां मिलने पर सुरेश कुमार और तृषा ठाकुर ने विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *