Home » Uncategorized » राज्य स्तरीय कुराश चैंपियनशिप में जगजीत नगर कुश्ती एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 12 पदक जीते जिला सोलन ने ऑल ओवर ट्रॉफी पर किया कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय कुराश चैंपियनशिप में जगजीत नगर कुश्ती एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 12 पदक जीते जिला सोलन ने ऑल ओवर ट्रॉफी पर किया कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Share:

चंडी(सोलन ) पवन सिंघ
कुल्लू-मनाली में आयोजित राज्य स्तरीय कुराश चैंपियनशिप में जगजीत नगर कुश्ती एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक हासिल कर जिला सोलन का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सोलन जिले के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते जिला सोलन ने ऑल ओवर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। चैंपियनशिप में एकेडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम रहा कि 7 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में भारती, ज्योति, भूपेश, हर्षिता, पर्वेशपाल, गीतिका और सौरव शामिल हैं। एकेडमी के अन्य खिलाड़ियों दिव्यांश, चिराग ठाकुर, आरव, हितेश और चिराग ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए और टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनदीप मनु ने भी जगजीत नगर कुश्ती एकेडमी के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।
एकेडमी के खिलाड़ियों की इस सफलता को क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों से अब आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *