अर्की: लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल,मंज्याट में आज रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर प्रत्येक विद्यार्थी ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए सुंदर एवं आकर्षक राखियाँ तैयार कीं। विद्यार्थियों ने विद्यालय के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को राखी बाँधकर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और सम्मान का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने नल तथा पेड़ को राखी बाँधकर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। उन्होंने सभी को “जल बचाएँ, पेड़ बचाएँ और पर्यावरण की रक्षा करें” का संदेश देते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. कुसुम गुप्ता एवं चेयरमैन डॉ. प्रेम लाल गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को त्योहारों के माध्यम से प्रेम, भाईचारे, प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता, संस्कार एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया और पूरा विद्यालय परिसर रक्षाबंधन के उल्लास से सराबोर रहा।






