अर्की। ग्राम पंचायत बलेरा के गांव झुंडला निवासी हेमंत गौतम ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर PGT History (CBSE) में चयन हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हेमंत गौतम ने इस चयन प्रक्रिया में पूरे हिमाचल प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हेमंत गौतम के पिता श्री चंद्रमणि गौतम शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता के शिक्षण क्षेत्र से जुड़े होने के कारण हेमंत को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
भूमती से भी जुड़ा है हेमंत का शिक्षा का सफर
हेमंत गौतम का ननिहाल ग्राम पंचायत भूमती में है। उन्होंने अपनी 11वीं और 12वीं की शिक्षा भूमती से प्राप्त की। उन्होंने 10वीं कक्षा GSSS घड़ियाच से तथा 5वीं कक्षा तक की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला झुंडला (GPS Jhundla) से प्राप्त की।
इसके बाद हेमंत गौतम ने B.Sc. (Botany) की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय अर्की (GDC Arki) से पूरी की। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करते हुए उन्होंने अब PGT History (CBSE) में शानदार सफलता हासिल की है।
हेमंत गौतम की यह उपलब्धि झुंडला, बलेरा, भूमती और पूरे अर्की क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
उनकी इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत भूमती के उप प्रधान एवं उनके मामा के पुत्र श्री विनय शर्मा जी ने भी हेमंत गौतम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
परिजनों, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने हेमंत गौतम को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 🎓💐






