Latest News
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित: राष्ट्रीय खेल मंच पर चमकेगी बी.एल. स्कूल कुनिहार की करुणा शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले 10 खिलाड़ियों को विद्यालय ने किया सम्मानित पंचायत प्रधान की 26 वर्षीय पत्नी की संदिग्ध मौत। बातल चौक पर रंगड़ों के छत्ते से लोगों में दहशत, राहगीरों और कॉलेज विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहार घाट के अमित शर्मा का पीआरडी के लिए चयन
Home » Uncategorized » हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

Share:

अर्की:-
हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति और खेलों के प्रति उनके समर्पण को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी सहित विभिन्न मनोरंजक एवं शारीरिक गतिविधियां करवाई गईं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था।
विद्यालय प्रबंधक रूप राम शर्मा ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और मजबूत राष्ट्र’ के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *