अर्की शहनाज़
ऐतिहासिक सायर मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। मेला अधिकारी सायर मेला कमेटी अर्की एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) अर्की निशांत तोमर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्ष ऐतिहासिक सायर मेला 17 से 19 सितंबर 2026 तक चौगान मैदान अर्की में आयोजित किया जाएगा।
मेले से पूर्व सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन के लिए 10 से 12 सितंबर 2026 तक प्रतिभागियों के ऑडिशन लिए जाएंगे। ऑडिशन का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। ऑडिशन उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय अर्की में होंगे।
ऑडिशन के बाद चयनित प्रतिभागियों को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाएगा। मेला कमेटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों से निर्धारित तिथियों पर ऑडिशन में शामिल होने का आग्रह किया है।






