Latest News
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित: राष्ट्रीय खेल मंच पर चमकेगी बी.एल. स्कूल कुनिहार की करुणा शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले 10 खिलाड़ियों को विद्यालय ने किया सम्मानित पंचायत प्रधान की 26 वर्षीय पत्नी की संदिग्ध मौत। बातल चौक पर रंगड़ों के छत्ते से लोगों में दहशत, राहगीरों और कॉलेज विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहार घाट के अमित शर्मा का पीआरडी के लिए चयन
Home » Uncategorized » अंडर-19 वॉलीबॉल में पट्टा बरावरी बना धर्मपुर खंड का चैंपियन फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर किया कब्जा, स्कूल पहुंचने पर विजेता टीम का भव्य स्वागत

अंडर-19 वॉलीबॉल में पट्टा बरावरी बना धर्मपुर खंड का चैंपियन फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर किया कब्जा, स्कूल पहुंचने पर विजेता टीम का भव्य स्वागत

Share:

धर्मपुर, पवन सिंघ

 खंड धर्मपुर की अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी की टीम ने वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठाड़ में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक किया गया।
वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में पट्टा बरावरी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और संघर्षशीलता का परिचय दिया। टीम की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दुनी चंद शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षक राकेश शर्मा तथा समस्त विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों में विद्यार्थियों की उपलब्धियां विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन करती हैं और अन्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं।
प्रतियोगिता से वापस लौटने पर विद्यालय में विजेता टीम का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यापकों और विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *