Home » Uncategorized » राज्यस्तरीय सायर उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन जारी

राज्यस्तरीय सायर उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन जारी

Share:

अर्की:-राज्य स्तरीय सायर उत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं को लेकर गायन व नृत्य के ऑडिशन लिए जा रहे हैं ऑडिशन मे दूसरे दिन 50 प्रतिभागियों ने जहां अपने सुर परीक्षा दी वहीँ कई प्रकार के नृत्य जैसे भालू की कॉस्च्यूम पहन व नाक से बांसुरी वादन किया। इस दौरान सुर परीक्षा पर बैठे प्रोफेसर डीएन शर्मा, नरेंद्र सिंह तथा नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन तक चलने वाले ऑडिशन में दूसरे दिन 50 प्रतिभागियों ने अपनी सुर परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि सुर परिक्षा में अर्की क्षेत्र के अलावा सोलन ,शिमला व अन्य क्षेत्र के प्रतिभागियों ने भाग लिया उन्होंने बताया कि 12 सितम्बर यानी कल सुबह 10 बजे से शाम 2 बजे तक नृत्य व गायन का ऑडिशन लिए जाँएगे। उन्होंने कहाकि यदि कोई प्रतिभागी भाग लेना चाहता है तो कल सुबह 10 बजे उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय सभागार में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *