कुनिहार
सोलन के दुर्गा पब्लिक स्कूल में 20वां इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता स्टार गोजू-रियु कराटे फेडरेशन के माध्यम से हर साल करवाई जाती है ।
फेडरेशन के मुख्य अयोजक शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला सोलन के 7 स्कूल व 5 एकेडमीज़ से 112 बॉयज व गर्ल्स खिलड़ियों ने भाग लिया।
ठाकुर ने बताया कि इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष करवाया जाता है।
शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी लड़के व लड़कियों का प्रदर्शन बहुत ही सरहनिये रहा।
54 प्वाइंट के साथ स्टार गोजुरियु कराटे अकादमी कुमारहट्टी ने चैंपियंस ट्रॉफी व कैश प्राइज अपने नाम किया।
वंही40 प्वाइंट के साथ दुर्गा पब्लिक ने रनर अप ट्रॉफी व नकद पुरस्कार अपने नाम किया तथा ज़िला सिमौर से एनवीएन स्कूल 23 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
इस मौके पर बीड़ी सी सदस्य राजीव ठाकुर ने बतोर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होने अपने सम्बोधन में स्टार गोजुरियु कराटे फेडरेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह का अनुशासन और फाइट इवेंट को देखना मेरे लिए भी बहुत गर्व की बात है।
उन्होने बच्चों से मन की बात करते हुए कहा की इस प्रतियोगिता से बच्चों का मनोबल तो बढ़ता ही है बल्की बच्चे शरीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं।
अंत में मुख्य अतिथि राजीव ठाकुर ने स्टार गोजुरियु कराटे फेडरेशन के सभी सदयों, अभिभावकों और विजेता खिलाड़ियों को अपनी और से बधाई व शुभ कामनाये दी !
इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर मुख्य सलाहकार पुष्पेंद्र वालिया,सदस्य सुरेंद्र कोंडल, सुशील शर्मा और अन्य सभी प्रशिक्षक गण उपस्थित रहे!






