कुनिहार
अनादिकालीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में 21 सितंबर 2026 को शंभू परिवार व गुफा विकास समिति के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ 20 सितंबर को होगा, जिसका समापन 21 सितंबर को दोपहर बाद किया जाएगा।
अखंड पाठ के उपरांत ब्रह्म मुहूर्त में भोले बाबा का विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
शंभू परिवार व गुफा विकास समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों एवं शिव भक्तों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शिव तांडव गुफा कुनिहार पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन एवं पूजन करें, भजन संध्या में हाजिरी लगाएं तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।






