Latest News
पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम
Home » Uncategorized » अर्की स्कूल ने अंडर-19 बॉक्सिंग में जीती ट्रॉफी, झटके आठ पदक

अर्की स्कूल ने अंडर-19 बॉक्सिंग में जीती ट्रॉफी, झटके आठ पदक

Share:

अर्की शहनाज़

कुनिहार में आयोजित अंडर-19 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पीएम श्री एससीवीटी जीएसएसएस अर्की के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता में विद्यालय के मानस, जतिन, चिराग और मोहित ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं रोहित और स्वारित ने रजत तथा ध्रुव और दीक्षित ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हेम राज गौड़ ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और उनके मेंटर्स को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *