कुनिहार
कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तंनवर एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य भाग मल तनवर, बाबुराम तनवर संत राम ठाकुर देवीराम मैहता धर्म सिंह तंनवर जगदीश ठाकुर नगेंद्र ठाकुर दिप राम ठाकुर बलबीर चौधरी सनी राघव ओमप्रकाश ठाकुर ने आज 23 सितंबर 2026 अपने संयुक्त बयान में सरकार एवं उपायुक्त सोलन से मांग की है कि कुनिहार पटवार सर्कल जहां पर काफी समय से पटवारी की नियुक्ति नहीं हो रही है जिसके कारण लोगों के राजस्व कार्य समय पर नहीं हो रहे हैं जिसके कारण पूरी जनता में सरकार व राजस्व विभाग के खिलाफ रोष है क्योंकि दूसरे पटवारी जो हाटकोट में नियुक्त है को वहां का कार्यभार दिया गया है वह समय पर पटवारखाने में नहीं आता जहां हर समय
ताले लगे रहते हैं जबकि सरकार को पता है कि कुनिहार में प्रदेश के व जिला सोलन के पूरे क्षेत्र में सबसे ज्यादा राजस्व सरकार को कुनिहार से प्राप्त होता है। विकास सभा की मांग को गंभीरता से ले अन्यथा जनता सड़कों पर आने को मजबूर होंगी।






