Latest News
एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक
Home » Uncategorized » यूथ फार्मर क्लब दाड़लाघाट की ओर से दुर्गापूजा और रामलीला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

यूथ फार्मर क्लब दाड़लाघाट की ओर से दुर्गापूजा और रामलीला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

Share:

दाड़लाघाट। यूथ फार्मर क्लब दाड़लाघाट की ओर से दुर्गापूजा और रामलीला के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गापूजा और रामलीला के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न कार्यों और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में दुर्गापूजा के दौरान पूजा करवाने के इच्छुक क्लब सदस्यों की सहमति लेने, पूजा की समय-सारणी तय करने तथा प्रतिदिन भंडारे के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही मेस सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए कार्यों का आवंटन करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। रामलीला के आयोजन स्थल और सदस्यों को उनकी भूमिका के अनुसार पात्र आवंटित करने को लेकर भी चर्चा की गई। क्लब सदस्यों से बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार सहयोग करने का आग्रह किया गया, ताकि दुर्गापूजा और रामलीला का आयोजन व्यवस्थित रूप से किया जा सके। बैठक में अतुल चंदेल, विकास कौशल, नीरज चंदेल, हेमराज गौतम, नीलकमल गौतम, अश्वनी चंदेल, नरेश शर्मा, हेमंत शर्मा, हेमंत भार्गव, नीरज कपिला, गौरव और किशोर सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *