कुनिहार
श्री सत्य साईं सेवा समिति सेवा दल कुनिहार से मंडी में आयोजित होने वाले भव्य देव समागम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए ![]()
आगामी 26 एवं 27 सितंबर को मंडी के पड्डल ग्राउंड में विशाल देव समागम होने जा रहा है l जहां पर सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी की शोभा यात्रा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों से 108 देवी- देवताओं का आगमन एवं शोभायात्रा का आयोजन होगा l इसके बारे में जानकारी देते हुए श्री सत्य सेवा समिति कुनिहार के संयोजक देवी दत्त परिहार ने बताया की श्री सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार के सदस्य भी इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक सेवा कार्य में अपनी पुनीत एवं रचनात्मक सहभागिता सुनिश्चित करेंगे l छोटी काशी के नाम से जानने वाली मंडी की देवभूमि 26 और 27 सितंबर को एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है l पड्डल मैदान में होने वाले इस देव समागम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों से 108 देवी- देवताओं की उपस्थिति में भगवान श्री सत्य साईं बाबा के प्रति सामूहिक कृतज्ञता अर्पित की जाएगी l इस आयोजन में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है l सत्य साईं सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश के अनुसार हिमाचल के इतिहास में इस तरह का आयोजन पहली बार होने जा रहा है l सत्य , धर्म , प्रेम , शांति और अहिंसा जैसे मानवीय मूल्यों को जीवन का आधार बनाने वाले सत्य साईं बाबा की सेवा कार्यों को समर्पित यह समागम हिमाचल की समृद्ध देव परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का अनूठा संगम बनेगा l श्री सत्य साईं बाबा के 100 वे जन्म दिवस के उपलक्ष में पुट्टपर्थी से निकली प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा हिमाचल में तीन चरणों में पहुंची l इस यात्रा ने हिमाचल में सबसे अधिक 152 दिन प्रवास करते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों के माध्यम से प्रेम , करुणा , सेवा और मानवीय एकता का संदेश दिया l इसी के प्रति आभार स्वरूप मंडी में देव समागम का आयोजन किया जा रहा है l समागम को लेकर तैयारियां तेज हो गई है l 24 सितंबर से सैकड़ो साईं सेवा दल मंडी में पहुंचना शुरू हो जाएंगे l देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों के कारण मंडी के होटल और अन्य आवासीय स्थल भी लगभग भर चुके हैं l नगाड़ों ,वेद मंत्रों और देव आस्था के बीच होने वाला यह आयोजन हिमाचल की देव संस्कृति के इतिहास में एक यादगार अध्याय बनने जा रहा है l






