Latest News
एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक
Home » Uncategorized » ओम शांति के संदेश से गूंजा बी. एल. स्कूल कुनिहार का एनएसएस शिविर, स्वयंसेवकों ने सीखे अध्यात्म और जीवन के सूत्र

ओम शांति के संदेश से गूंजा बी. एल. स्कूल कुनिहार का एनएसएस शिविर, स्वयंसेवकों ने सीखे अध्यात्म और जीवन के सूत्र

Share:

कुनिहार
बी. एल. सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर में स्वयंसेवकों को सेवा, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ अध्यात्म, ध्यान एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्वपूर्ण सूत्र भी सिखाए जा रहे हैं। शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे विशेषज्ञों ने स्वयंसेवकों के साथ अपने अनुभव साझा कर उन्हें बेहतर एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के प्रत्येक दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा प्रभात फेरी, मार्च पास्ट, शारीरिक व्यायाम तथा प्रार्थना सभा के साथ की जा रही है। इसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा तैयार किए गए किट लेआउट का निरीक्षण किया गया, जिसे देखकर अध्यापकों ने स्वयंसेवकों की मेहनत, अनुशासन एवं रचनात्मकता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पूनम शर्मा एवं पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने मंगला माता मंदिर परिसर, नमोल में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की सफाई की तथा समाज के प्रति अपने दायित्व का संदेश दिया। इसके साथ ही ब्रह्मकुमारी ओम शांति संस्था अर्की से ब्रह्मकुमारी सुमन एवं ब्रह्मकुमारी रीना ने स्वयंसेवकों को अध्यात्म, ध्यान, आत्मचिंतन एवं सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत करवाया।
वहीं हेम राज गौर, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हेत राम वर्मा तथा रोशन लाल शर्मा, अध्यक्ष गणपति शिक्षा समिति कुनिहार ने भी स्वयंसेवकों को अध्यापक की भूमिका, दैनिक जीवन में सामाजिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदार नागरिक बनने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि शिविर में सभी स्वयंसेवकों के लिए पौष्टिक भोजन, आवास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उचित व्यवस्था की गई है। स्वयंसेवक पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए सेवा, अनुशासन और सहयोग की भावना को आत्मसात कर रहे हैं।
शिविर में प्रतिदिन खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। शाम के समय स्वयंसेवक अपनी-अपनी टुकड़ियों में गीत, संगीत, नृत्य एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे शिविर का वातावरण उत्साह और उमंग से भर जाता है।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि एनएसएस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जिम्मेदारी, स्वस्थ जीवनशैली, आध्यात्मिक चेतना एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे मूल्यों का विकास करना है। इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *