Latest News
CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद
Home » Uncategorized » जिला स्तरीय जूडो-कुराश प्रतियोगिता में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन लड़कियों की जूडो टीम ने जीती ओवरऑल विजेता ट्रॉफी, लड़कों की टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान

जिला स्तरीय जूडो-कुराश प्रतियोगिता में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन लड़कियों की जूडो टीम ने जीती ओवरऑल विजेता ट्रॉफी, लड़कों की टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान

Share:

अर्की, जिला स्तरीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्कूल की लड़कियों की जूडो टीम ने ओवरऑल विजेता ट्रॉफी हासिल की, जबकि लड़कों की टीम ने ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में काव्यांश ने 28 किग्रा भार वर्ग में जूडो और कुराश दोनों में स्वर्ण पदक हासिल कर दोहरी सफलता दर्ज की। मोक्षिता ने 44 किग्रा भार वर्ग में जूडो और कुराश दोनों में स्वर्ण पदक जीते। याशिका ने 27 किग्रा भार वर्ग में जूडो में स्वर्ण पदक हासिल किया।

लावण्या ने 36 किग्रा, अवनी ने 32 किग्रा और गुंजन ने 48 किग्रा भार वर्ग में जूडो एवं कुराश दोनों में रजत पदक जीते। शौर्य ठाकुर ने 40 किग्रा भार वर्ग में जूडो में रजत पदक हासिल किया। वहीं उत्कर्ष ने 48 किग्रा और सूर्यांश भार्गव ने 44 किग्रा भार वर्ग में जूडो में कांस्य पदक जीते।

स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने मेहनत और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर स्कूल को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर मेहनत करने और आने वाली प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *