Latest News
CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद
Home » Uncategorized » पीएम श्री एससीवीटी जीएसएसएस अर्की की छात्राओं ने खेलों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

पीएम श्री एससीवीटी जीएसएसएस अर्की की छात्राओं ने खेलों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share:

पीएम श्री एससीवीटी जीएसएसएस अर्की की छात्राओं ने अंडर-19 बॉक्सिंग एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। बरोटीवाला में आयोजित अंडर-19 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने 3 स्वर्ण, 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त किए। भावना, काम्या और कनिका ने स्वर्ण, दिव्यांशी ने रजत तथा भक्ति और रितिका ने कांस्य पदक हासिल किए।

इसी प्रकार भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भावना, काम्या और राधिका ने स्वर्ण तथा कनिका ने रजत पदक प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त विद्यालय की छात्राओं वर्तिका और वैष्णवी का चयन बास्केटबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमराज गौर ने सभी छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *