अर्की:-
विद्युत उपमंडल अर्की के तहत 11 केवी फीडरों की आवश्यक मरम्मत तथा लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों और झाड़ियों की कटिंग के कार्य के चलते 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है।
विभाग के अनुसार 28 सितंबर को डुमैहर फीडर के तहत पपलोटा, स्यारी, देवरा, घाट, जमना व आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। 29 सितंबर को रेहूटा फीडर के तहत भलेड, थला, सूरजपुर, पिपलुघाट, कुलावन, भेल व आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी।![]()
1 अक्टूबर को डुमैहर फीडर के तहत सानन, सेरी, शिवघाटी व आसपास, जबकि 3 अक्टूबर को रेहूटा फीडर के तहत खाली, चंदपुर, कुलावन व आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
इसी तरह 5 अक्टूबर को डुमैहर फीडर के तहत 33 केवी सब स्टेशन कुनिहार से पपलोटा, बनोह, कोट, डुमैहर व आसपास के क्षेत्रों में तथा 6 अक्टूबर को रेहूटा फीडर के तहत बनिया देवी, घरनो, दीदू, बांहवा, शेरपुर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत उपमंडल अर्की के सहायक अभियंता ईं. नीरज कुमार कतना ने लोगों से निर्धारित समय के दौरान विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की है।






