Latest News
अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य
Home » Uncategorized » सिविल हॉस्पिटल कुनिहार में वर्ल्ड कैंसर केयर व वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सिविल हॉस्पिटल कुनिहार में वर्ल्ड कैंसर केयर व वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Share:

कुनिहार
वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेडव वर्ल्ड कैंसर केयर और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कैंसर के प्रति जागरूकता और इसके शुरुआती लक्षणों का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल को व्यापक सफलता मिली है, जिसके तहत अब तक हजारों लोगों को लाभान्वित और कवर किया जा चुका है।
कुनिहार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आज करीब 500 लोगो ने अपनी जांच करवाई ।
• वर्धमान टीम: वर्धमान की टीम का नेतृत्व वरिंदर शर्मा और संदीप गुलेरिया द्वारा किया गया।
• स्थानीय एनजीओ: गणपति एजुकेशनल सोसाइटी के प्रमुख रोशन लाल शर्मा शिविर स्थल पर मौजूद रहे।
• चिकित्सा टीम:में डॉ.धर्मेंद्र ढिल्लों व डॉक्टरों की टीम और पैरामेडिकल स्टाफ सहित लगभग 35 स्टाफ सदस्य शिविर में सेवाएं देने के लिए उपस्थित थे।
शिविर में उपलब्ध नि:शुल्क सुविधाएं:
• कैंसर जागरूकता पत्रिका और व्याख्यान
• शुगर और बी.पी. की जांच
• चिकित्सीय परीक्षण एवं परामर्श
• महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच हेतु मैमोग्राफी परीक्षण
• महिलाओं के गर्भाशय की जांच के लिए पैप-स्मीयर परीक्षण
• पुरुषों में प्रोस्टेट की जांच के लिए पी.एस.ए. परीक्षण
• रक्त जांच स्क्रीनिंग परीक्षण
• मुंह और गले की जांच
• हड्डियों की जांच के लिए परीक्षण
• सामान्य औषधीय सलाह
• कैंसर रोगियों को सही परामर्श एवं मार्गदर्शन
• आंखों की जांच और नि:शुल्क चश्मा वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *