दाड़लाघाट। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को सड़क मार्ग से शिमला जाते समय अर्की विधानसभा क्षेत्र के चमाकड़ी पुल पर कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ढाबे पर चाय की चुस्कियां लीं और दुकानदारों व स्थानीय लोगों के साथ बैठकर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से क्षेत्र से जुड़े विषयों पर गुफ्तगू की। उन्होंने कहा कि सफर के दौरान ऐसे छोटे-छोटे पड़ाव यात्रा को खास बना देते हैं। इस अवसर पर विधायक सुंदर ठाकुर भी मौजूद रहे।![]()






